फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Start Your Own Restaurant in Agra, Get Subsidy Up to 6.25 Lakh Under ODOP Scheme

अब शुरू करें अपना रेस्तरां: सरकार देगी 6.25 लाख तक की सब्सिडी, ओडीओसी में 10 युवाओं ने किया आवेदन

Mon, 31 Aug 2026 05:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 31 Aug 2026 05:50 AM IST
सार

आगरा में एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना के तहत रेस्टोरेंट और फूड आउटलेट खोलने के लिए 10 आवेदन मिले हैं। योजना में 25 लाख रुपये तक के प्रोजेक्ट पर 25% यानी अधिकतम 6.25 लाख रुपये की सब्सिडी समेत कई सुविधाएं मिलेंगी।

 

विज्ञापन
Start Your Own Restaurant in Agra, Get Subsidy Up to 6.25 Lakh Under ODOP Scheme
ओडीओसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पारंपरिक स्वाद को नई पहचान दिलाने के लिए शुरू की गई एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना के तहत रेस्तरां और फूड आउटलेट खोलने के लिए जिला उद्योग केंद्र को 10 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें पेठा, नमकीन (दालमोठ) और पराठे के कारोबार को विस्तार देने के लिए युवाओं ने विशेष दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन


ओडीओसी का मुख्य फोकस स्थानीय व्यंजनों की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ उनकी पेशेवर ब्रांडिंग और आकर्षक पैकेजिंग पर है। आवेदकों को फूड आउटलेट खोलने, क्लाउड किचन तैयार करने और मशीनरी लगाने के लिए सरकार की ओर से वित्तीय सहायता व मार्जिन मनी पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आवेदनों की जांच और स्वीकृति के बाद शहर में ऐसे रेस्तरां अस्तित्व में आएंगे, जहां देसी-विदेशी पर्यटकों को आगरा का प्रामाणिक स्वाद उच्च स्तरीय हाइजीन और ब्रांडेड स्वरूप में मिल सकेगा। इस पहल से न केवल आगरा के फूड टूरिज्म को नई दिशा मिलेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन



ये हैं योजना के मुख्य लाभ
अनुदान: 25 लाख रुपये तक के प्रोजेक्ट पर 25% (अधिकतम 6.25 लाख रुपये) सब्सिडी।

बड़े प्रोजेक्ट: 1.5 करोड़ रुपये से ऊपर के निवेश पर अधिकतम 50 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता।
इन्फ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट: फूड आउटलेट, क्लाउड किचन, मशीनरी और आधुनिक फूड पैकेजिंग के लिए आर्थिक मदद।

अन्य लाभ: स्थानीय व्यंजनों की पेशेवर ब्रांडिंग, उत्पादों का प्रचार और फूड लाइसेंस प्राप्त करने में सहायता।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed