{"_id":"6aab74d87aae661b5a05d50c","slug":"tajganj-dispensary-may-finally-be-repaired-after-six-years-fresh-approval-to-be-sought-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ताजगंज डिस्पेंसरी की मरम्मत की फिर मांगी जाएगी अनुमति, इसलिए दो बार खारिज हो चुका आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ताजगंज डिस्पेंसरी की मरम्मत की फिर मांगी जाएगी अनुमति, इसलिए दो बार खारिज हो चुका आवेदन
Thu, 17 Sep 2026 10:34 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:34 AM IST
सार
ताजमहल के दक्षिणी गेट स्थित कुत्ता पार्क की क्षतिग्रस्त नगर निगम डिस्पेंसरी की मरम्मत के लिए फिर से अनुमति मांगी जाएगी। ताज के 500 मीटर दायरे में होने के कारण एएसआई और राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण से अनुमति नहीं मिलने पर दो बार आवेदन खारिज हो चुका है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने किया निरीक्षण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ताजमहल के दक्षिणी गेट स्थित कुत्ता पार्क में नगर निगम की डिस्पेंसरी की मरम्मत के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से फिर अनुमति मांगी जाएगी। बुधवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने निरीक्षण कर अधिकारियों से कहा कि फिर से नया प्रस्ताव भेजा जाए।
नगर आयुक्त ने कुत्ता पार्क का निरीक्षण करते हुए मौके पर डिस्पेंसरी की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से मरम्मत कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि नेशनल मॉन्यूमेंट अथाॅरिटी ने निर्माण की अनुमति नहीं दी थी। यह क्षेत्र ताज के 500 मीटर दायरे में है। नगर आयुक्त ने कहा कि क्षतिग्रस्त डिस्पेंसरी के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में फिर से प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाए।
शिव थीम पर विकसित होगा बल्केश्वर पार्क
नगर आयुक्त ने बल्केश्वर पार्क का भी निरीक्षण किया। पार्क को शिव थीम पर विकसित किए जाने की प्रस्तावित योजना के संबंध में उन्होंने आर्किटेक्ट से विस्तृत जानकारी ली। आर्किटेक्ट ने प्रस्तावित विकास कार्यों, थीम आधारित संरचनाओं का ब्योरा दिया। इस दौरान पार्षद मुरारी लाल गोयल और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम समेत नगर निगम के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।