{"_id":"6ad040dfede0f80644022e97","slug":"thieves-steal-bag-laptop-from-car-after-alerting-owner-about-flat-tyre-in-agra-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये गैंग फिर हो गया सक्रिय: कार पार्किंग करते समय रहें सावधान, एक गलती और कारोबारी संग घट गई ये घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये गैंग फिर हो गया सक्रिय: कार पार्किंग करते समय रहें सावधान, एक गलती और कारोबारी संग घट गई ये घटना
Thu, 15 Oct 2026 08:26 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 15 Oct 2026 08:26 AM IST
सार
आगरा के रामबाग में डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे अरुण कुमार वैश्य की कार से बैग और लैपटॉप चोरी हो गया। बैग में करीब 50 हजार रुपये और जरूरी कागजात रखे थे।
विज्ञापन
कार सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रामबाग स्थित डॉक्टर के क्लीनिक पर आए एक व्यक्ति की कार से बैग और लैपटॉप चोरी कर लिया गया। बैग में करीब 50 हजार रुपये और जरूरी कागजात रखे थे। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सामान बरामद करने की मांग की है।
अजीजपुर, धनोली निवासी अरुण कुमार वैश्य के अनुसार, वह 12 अक्तूबर को दोपहर करीब 3:30 बजे अपनी कार से डॉ. अमित गोयल के क्लीनिक पर पहुंचे थे। करीब 15 मिनट बाद वह कार में बैठने लगे, तभी एक व्यक्ति ने कार का पिछला पहिया पंचर होने की जानकारी दी।
उतरकर देखा तो पहिया पंचर था। उन्होंने कार लॉक करने का प्रयास किया, लेकिन लॉक होने की आवाज नहीं आई। इसके बाद वह पंचर ठीक कराने का पता करने चले गए। इसी दौरान कार से बैग और लैपटॉप चोरी हो गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर ली है।