फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   What Kind of Honor for a Martyr? Government Water Tank on Land Allotted to Widow, Crops Being Ruined

UP: शहादत का ये कैसा सम्मान? शहीद की विधवा को मिली चार बीघा जमीन पर बनी सरकारी टंकी, फसल हो रही बर्बाद

Wed, 05 Aug 2026 10:07 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 05 Aug 2026 10:07 AM IST
सार

आगरा के डावली गांव में शहीद उदय सिंह की पत्नी को आजीविका के लिए पट्टे पर मिली चार बीघा जमीन पर बनी सरकारी पानी की टंकी मुसीबत बन गई है। टंकी के ओवरफ्लो और टूटी तारबंदी से फसल बर्बाद हो रही है, जबकि टंकी हटाने का मामला ग्राम पंचायत और जल निगम के बीच फंसा हुआ है।

विज्ञापन
What Kind of Honor for a Martyr? Government Water Tank on Land Allotted to Widow, Crops Being Ruined
आगरा कलेक्ट्रेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के लिए जान कुर्बान करने वाले शहीद की विधवा को अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। गांव डावली में शहीद उदय सिंह की पत्नी को आजीविका के लिए पट्टे पर मिली चार बीघा जमीन पर बनी सामुदायिक पानी की टंकी उनके लिए मुसीबत बन गई है। ओवरफ्लो होते पानी और टूटी तारबंदी के कारण फसल बर्बाद हो रही है, लेकिन प्रशासन मौन है।
विज्ञापन


वर्ष 2012 में जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर आतंकियों से लोहा लेते हुए उदय सिंह शहीद हो गए थे। प्रशासन ने उनकी पत्नी मिथलेश को गांव डावली में गाटा संख्या 325/1693 में चार बीघा कृषि भूमि का पट्टा दिया था। इस जमीन पर पहले से एक सामुदायिक पानी की टंकी बनी हुई है, जिसे खेत की नाप के दौरान अलग नहीं किया गया। पीड़िता का आरोप है कि टंकी के ओवरफ्लो होने से खेत में पानी भर जाता है और फसल नष्ट हो जाती है। आसपास के लोगों ने खेत की तारबंदी भी तोड़ दी है, जिससे छुट्टा मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


मिथलेश ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी तक गुहार लगाई है। आरोप है कि प्रधान इसे हटाने को तैयार नहीं हैं। दूसरी ओर आईजीआरएस जांच रिपोर्ट के अनुसार, टंकी को हटाने के लिए ग्राम पंचायत की खुली बैठक में प्रस्ताव पारित कर जल निगम से समन्वय स्थापित करना होगा, तभी इसे स्थानांतरित किया जा सकता है। लालफीताशाही से परेशान होकर अब शहीद की पत्नी ने चेतावनी दी है कि यदि ग्राम सभा अपनी निधि से टंकी को शिफ्ट नहीं करती है, तो वह सबमर्सिबल समेत भूमि को जोतवा देंगी। इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष बंसल का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed