फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Why did Tahawwur Rana come to Agra before the Mumbai attack stayed in a hotel now the secret will be reveal

Tahawwur Rana: मुंबई हमले से पहले आगरा क्यों आया था तहव्वुर राणा? होटल में रुका...अब खुलेगा राज

Sat, 12 Apr 2025 11:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Apr 2025 11:15 AM IST
सार

अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद आगरा से जुड़ा तहव्वुर राणा का राज अब सामने आ सकता है। मुंबई हमले के मास्टर माइंड तहव्वुर राणा ने आगरा के एक होटल में प्रवास किया। वो अपनी पत्नी के साथ यहां रुका था।
 

विज्ञापन
Why did Tahawwur Rana come to Agra before the Mumbai attack stayed in a hotel now the secret will be reveal
तहव्वुर हुसैन राणा, 26/11 आतंकवादी हमले का आरोपी - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई हमले के मास्टर माइंड तहव्वुर राणा ने हमले से पहले आगरा में भी रेकी की थी। वह अपनी पत्नी के साथ आगरा आया था। बालूगंज के एक होटल में रुका था। सुरक्षा एजेंसियों ने वर्ष 2011 में रिकॉर्ड खंगाला था मगर पुख्ता साक्ष्य नहीं मिल सके थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें -  रक्त स्वाभिमान रैली: गढ़ी रामी में हाईवे की दुकानें बंद...बुलडोजर जब्त, हर रास्ते पर लगे बैरियर; पुलिस अलर्ट
विज्ञापन



 

सुरक्षा एंजेसियों को मिली थी ये जानकारी
अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद तिहाड़ जेल भेजे गए मुंबई हमले के मास्टर माइंड तहव्वुर राणा के आगरा में आकर ताजमहल देखने और पत्नी के साथ होटल में रुकने की जानकारी मिली थी। तब सुरक्षा एजेंसियों ने विदेशी पर्यटकों का डाटा खंगाला था। तब बालूगंज के कई होटलों में छानबीन की गई थी। एलआईयू के पुलिस लाइन के ऑफिस में भी विदेशी पर्यटकों का ब्योरा देखा गया था।


ये भी पढ़ें -  UP: रक्त स्वाभिमान रैली को लेकर पुलिस अलर्ट, आगरा में इस मार्ग पर वाहनों की एंट्री की गई बंद; डायवर्जन लागू



 

क्यों आया था आगरा ?
तब तहव्वुर राणा और उसकी पत्नी के आगरा में ठहरने और ताजमहल देखने के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी थी। आज तक यह साफ नहीं हो सका कि मुंबई हमले से पहले राणा आगरा में क्यों आया था? ऐसे में कयास यह लगाए गए थे कि तहव्वुर राणा ने पहचान बदलकर आगरा में प्रवास किया होगा। अब उसके भारत में आने के बाद एनआईए सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में कुछ राज सामने आ सकते हैं। 

संबंधित वीडियो-



ये भी पढ़ें -  UP: घर में घूमती है सौतन की आत्मा...दूसरी पत्नी को सता रहा थे ये डर, इसलिए पति ने उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed