फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman who died in accident identified after six days

हादसे में महिला की दर्दनाक माैत: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गई जान, छह दिन बाद हो सकी शव की शिनाख्त

Wed, 28 Oct 2026 07:00 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 28 Oct 2026 07:00 PM IST
सार

आगरा में महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की माैत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी थी। छह दिन बाद शव की शिनाख्त हो सकी।

विज्ञापन
Woman who died in accident identified after six days
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में नुनिहाई लिंक रोड स्थित बीएसए फैक्टरी के सामने सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला की छह दिन बाद पहचान हुई। मृतका पुष्पा देवी (55) हनुमान नगर में किराये के कमरे में अकेली रहती थीं। सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो देखकर खंदौली के शेर खां गांव निवासी उनके भाई सोमवीर ने पहचान की।
विज्ञापन


सोमवीर के मुताबिक, 21 अक्तूबर की शाम पुष्पा कमरे से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला। बाद में सोशल मीडिया पर हादसे में मृत महिला की फोटो देखकर उनकी पहचान हुई। सोमवीर ने बाइक चालक पर तेज गति और लापरवाही से टक्कर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed