{"_id":"6aa1c8a3ce518cfb2e047280","slug":"city-residents-grappled-with-a-power-crisis-throughout-the-day-aligarh-news-c-2-gur1004-1063388-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दिन भर बिजली संकट से परेशान रहे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दिन भर बिजली संकट से परेशान रहे शहरवासी
Thu, 10 Sep 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बुधवार को अलग-अलग बिजलीघरों के फीडरों में फॉल्ट और अन्य तकनीकी दिक्कतों के चलते कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। बिजलीघरों पर दिन भर इस बारे में शिकायतें आती रहीं।
शहर के विद्यानगर इलाके में सुबह से शाम तक बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान रहे। दीनदयाल बिजलीघर के विद्यानगर कॉलोनी फीडर से जुड़े लोगों के अनुसार सुबह 10 बजे से बिजली बंद रही। शाम तक बिजली नहीं आने पर लोगों में नाराजगी बढ़ गई। किला बिजलीघर से जुड़े फिरदौस नगर, बरौला, नगला, अनूपशहर रोड और किला रोड क्षेत्र के लोगों ने बिजली कटौती की शिकायत की।
सुबह क्लॉक टावर बिजलीघर के अनूपशहर रोड, रामनगला, शक्ति नगर, रावण टीला में घंटों बिजली नहीं आने की शिकायतें सामने आईं। वहीं अवंतिका फेज-1 फीडर-2 की आपूर्ति करीब डेढ़ घंटे से बाधित होने की जानकारी दी गई। भुजपुरा-कमेला रोड के लोगों ने रोजाना बिजली कटौती से काम प्रभावित होने की शिकायत की।
विज्ञापन
बारहद्वारी बिजलीघर के रघुवीरपुरी फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं ने भी सुबह से दोपहर बाद तक बिजली नहीं आने की शिकायत की। शाम के वक्त एकता नगर के आई ब्लॉक में एक फेज नहीं आने की शिकायत सामने आई। अधीक्षण अभियंता शहरी अंशुमान यादव ने बताया कि फाॅल्ट के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जिन्हें टीम भेजकर सही कराकर आपूर्ति को बहाल कराया गया।