{"_id":"6ae12185dfc1a354db00b5df","slug":"modern-restroom-complex-built-for-20-lakh-rupees-at-the-civil-court-aligarh-news-c-2-gur1004-1099843-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दीवानी कचहरी में 20 लाख से बना आधुनिक प्रसाधन परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दीवानी कचहरी में 20 लाख से बना आधुनिक प्रसाधन परिसर
विज्ञापन
आधुनिक प्रसाधन
दीवानी कचहरी आने वाले 25 हजार से अधिक लोगों को जल्द ही प्रसाधन संबंधी सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। त्योहार से पहले नगर निगम ने करीब 20 लाख रुपये की लागत से आधुनिक प्रसाधन परिसर तैयार कराया है।
दीवानी कचहरी परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में वादकारी, अधिवक्ता और अन्य लोग पहुंचते हैं। प्रसाधन की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे ध्यान में रखते हुए दीवानी के गेट नंबर एक के पास व मजार के समीप आधुनिक प्रसाधन परिसर तैयार कराया गया है।
इसमें महिलाओं के लिए दो और पुरुषों के लिए दो प्रसाधन बनाए गए हैं। नगर निगम के सौजन्य से तैयार इस परिसर के निर्माण और व्यवस्था की जिम्मेदारी सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन को दी गई है। महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा बुधवार को इसका लोकार्पण करेंगे।