{"_id":"6acf43db50282630690a5480","slug":"sir-syed-day-par-9-book-released-aligarh-news-c-2-1-ali1007-1089722-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सर सैयद दिवस पर नौ पुस्तकों और दो पत्रिकाओं के विशेषांकों का होगा विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सर सैयद दिवस पर नौ पुस्तकों और दो पत्रिकाओं के विशेषांकों का होगा विमोचन
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। एएमयू में सर सैयद दिवस के अवसर पर साहित्य, इतिहास और सर सैयद अहमद खान के विचारों से जुड़ी नौ पुस्तकों तथा दो प्रतिष्ठित पत्रिकाओं के विशेषांकों का विमोचन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 17 अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे सर सैयद हाउस में होगा। कुलपति प्रो. नईमा खातून पुस्तकों का विमोचन करेंगी।
सर सैयद अकादमी के निदेशक प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि सर सैयद अकादमी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सर सैयद अहमद खान के जीवन, विचारों, शैक्षिक योगदान और अलीगढ़ आंदोलन के विभिन्न पहलुओं को सामने लाने वाली कृतियां प्रस्तुत की जाएंगी। इनमें सर सैयद्स तफसीर-उल-कुरान के दो खंड, डॉ. असद फैसल फारूकी की सर सैयद की मुतालाती सवानेह, प्रो. अरशद मसूद हाशमी की अलीगढ़ कॉलेज और शीराज तथा प्रो. सारिका वार्ष्णेय की सर सैयद अहमद खान-चरितम शामिल हैं। तहजीब-उल-अखलाक और फिक्र-ओ-नजर के विशेषांक, आतिफ सैयद की अलीगढ़: द सिटी दैट आउटलेस्ट एम्पायर्स, डॉ. शम्स बदायूनी की मुतालए हयात-ए-जावेद के एक सौ पच्चीस साल, मजहर सईद की सर सैयद की कहानी अशआर की जुबानी और डॉ. एम. फिरोज खान और डॉ. शगुफ्ता नियाज की सर सैयद अहमद खान का भी विमोचन होगा।
विज्ञापन