सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The impact of inflation: Autos are ferrying long-distance passengers instead of operating on short routes

Aligarh News: महंगाई का ऐसा असर..छोटा रूट नहीं, लंबी दूरी की सवारी ढो रहे ऑटो

संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 12 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The impact of inflation: Autos are ferrying long-distance passengers instead of operating on short routes
क्वार्सी चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे खड़े ऑटो चालक। - फोटो : samvad
विज्ञापन
डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों का असर अब शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर भी दिखने लगा है। ऑटो चालक छोटे रूट की बजाय लंबी दूरी की सवारियां ढोने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है, जिन्हें भीषण गर्मी में घंटों ऑटो का इंतजार करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत क्वार्सी पुल के पास नाला निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते क्वार्सी चौराहे से पीएसी की ओर जाने वाला मार्ग बांस-बल्ली लगाकर बंद कर दिया गया है। मुख्य मार्ग बंद होने से ऑटो और टेंपो चालकों को लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। ऐसे में चालक कम दूरी की सवारी बैठाने के बजाय अतरौली जैसे लंबे रूट की सवारियां भरने को मजबूर हैं, ताकि ईंधन और समय की लागत निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को क्वार्सी चौराहे पर पीएसी, ताला नगरी, हरदुआगंज और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगी रही। कई यात्रियों को लंबे समय तक ऑटो नहीं मिले। महिला यात्रियों की कुछ ऑटो चालकों से नोकझोंक भी हुई, क्योंकि चालक छोटी दूरी के यात्रियों को बैठाने से इनकार कर रहे थे। हरदुआगंज निवासी जावेद ने बताया कि अधिकांश ऑटो चालक सीधे अतरौली की सवारियां ले जा रहे हैं। छोटे रूट के यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं विनोद कुमार ने कहा कि तेज धूप में काफी देर तक खड़े रहने के बाद भी ऑटो नहीं मिला।
विज्ञापन

ऑटो चालकों का कहना है कि डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जबकि किराए में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। ऊपर से निर्माण कार्य के कारण रास्ता लंबा हो गया है। ऐसे में छोटी दूरी की सवारी ढोने पर खर्च निकलना मुश्किल हो रहा है। इसलिए लंबी दूरी की सवारी ले जाना उनकी मजबूरी बन गई है।
--------
किराया वही, बढ़ गया खर्च

पीएसी और ताला नगरी के लिए 10 रुपये, हरदुआगंज के लिए 15 रुपये, साधु आश्रम व नरोना 12 नंबर के लिए 20 रुपये तथा अतरौली के लिए 30 रुपये किराया निर्धारित है। चालकों का कहना है कि ईंधन की बढ़ती कीमतों और अतिरिक्त दूरी तय करने के कारण मौजूदा किराये में काम चलाना कठिन होता जा रहा है। ऐसे में लंबे रूट की सवारी ही उनके लिए अपेक्षाकृत लाभकारी साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed