फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young man was murdered by his cousin in Aligarh beheaded

UP: धड़ से 10 मीटर दूर कटा सिर, यहां मिली शर्ट, चचेरे भाई ने इसलिए शरीर से अलग की असलम की खोपड़ी; पूरी कहानी

Sun, 19 Jul 2026 03:36 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 19 Jul 2026 03:36 PM IST
सार

अलीगढ़ में चचेरे भाई ने युवक की सिर काटकर हत्या कर दी। सिर कटा शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया। तीन घंटे बाद 10 मीटर दूर सिर भी मिल गया। धड़ से 20 मीटर दूर उसकी रक्तरंजित शर्ट भी मिली। असलम को चचेरे भाई फैजान ने ही मार डाला।

विज्ञापन
young man was murdered by his cousin in Aligarh beheaded
aligarh murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अलीगढ़ के सिकंदरपुर में छर्रा के गांव सिखरना खुर्द निवासी असलम की शुक्रवार रात धारदार हथियार से सिर काटकर हत्या कर दी गई। खेत में उसका सिर और धड़ अलग-अलग जगह फेंक दिया गया। शनिवार सुबह किसानों ने खेत में सिर कटा शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच में पता चला कि उसके चचेरे भाई फैजान ने ही उसकी हत्या कर दी थी। असलम ने उसके परिजनों से गालीगलौज की थी, जो उसे बहुत बुरा लगा था।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से उसी खेत से युवक का सिर बरामद कर लिया। पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव सिखरना खुर्द निवासी असलम (18) पुत्र निजामुद्दीन ट्रकों और बसों में ड्राइवरी करता था। वह अलग-अलग वाहन चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता निजामुद्दीन ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे ताऊ निसार खां के बेटे फैजान के साथ असलम बाइक से छर्रा गया था। फैजान ने असलम को छर्रा कस्बे में उतारा और अलीगढ़ चला गया।

थोड़ी देर बाद ही असलम का मोबाइल बंद हो गया जिसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। परिजन के अनुसार असलम अक्सर काम पर जाने के बाद मोबाइल बंद कर लेता था इसलिए कोई चिंता नहीं हुई।

धड़ से 10 मीटर दूर मिला कटा हुआ सिर, 20 मीटर दूर रक्तरंजित शर्ट
अकराबाद क्षेत्र के कौड़ियागंज के कच्चे रास्ते पर असलम का क्षत-विक्षत धड़ खेत में जिस जगह मिला वहां से 10 मीटर दूर उसका सिर और 20 मीटर दूर उसकी रक्तरंजित शर्ट मिली। खेत में धड़ मिलने के बाद पुलिस की चुनौती लाश का सिर खोजने की थी।

 

पुलिस ने डॉग की मदद से सिर की तलाश शुरू की। टीम के साथ मौजूद एक्सपर्ट डॉग शव को सूंघने के बाद करीब दो घंटे तक चरी के उसी खेत के आसपास घूमता रहा। इस पर पुलिस ने मौजूद ग्रामीणों की मदद से चरी के पूरे खेत की तलाशी शुरू कराई। करीब तीन घंटे बाद सिर को बरामद कर लिया। 

 

इसके बाद पुलिस युवक की शिनाख्त में जुट गई। आसपास गांव के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नीरज जादौन भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। 

 

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब सात बजे कुछ ग्रामीण पशुओं का चारा लेने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने देखा कि गांव के ही मुकेश कुमार के खेत के बाहर कच्चे रास्ते पर खून पड़ा हुआ था। 
 

शक होने पर उन्होंने खेत में खड़ी चरी में झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। चकमार्ग से कुछ ही दूरी पर चरी के अंदर एक सिर कटी लाश पड़ी हुई थी। उसके गले में सफेद धातु की चेन, हाथ में घड़ी, नीले रंग की जींस एवं पैरों में प्लास्टिक के जूते थे।

 

जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान ध्रुव यादव के साथ तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। प्रधान की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, डॉग स्क्वॉड व फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। शव मिलने के बाद कौड़ियागंज के एक रिश्तेदार ने गांव पहुंचकर हत्या की सूचना दी। 
 

ग्रामीणों ने बताया कि असलम को शुक्रवार शाम लगभग साढ़े पांच एक युवक के साथ देसी शराब के ठेके के पास देखा गया था। उसकी गांव में किसी से कोई लड़ाई नहीं थी। वह तीन भाइयों में सबसे बडा और अविवाहित था। 
 

पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण में हर पहलू पर जांच की जा रही है। टीम को लगाया गया है। जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।-नीरज जादौन, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed