{"_id":"6ad85c5bd3573a784d033cb7","slug":"flower-trader-s-body-placed-on-rewa-road-leading-to-a-road-blockade-protesters-demand-action-against-in-laws-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : फूल व्यवसायी का शव रीवा रोड पर रखकर किया चक्काजाम, ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रयागराज : फूल व्यवसायी का शव रीवा रोड पर रखकर किया चक्काजाम, ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े
Wed, 21 Oct 2026 12:01 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:01 PM IST
सार
फूल व्यवसायी द्वारा फंदे पर लटक कर जान दिए जाने के मामले में उसके घर वालों ने मंगलवार की शाम रीवा रोड पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। वह ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
फूल व्यवसायी की मौत के बाद नैनी में सड़क पर शव रखकर चक्काजाम करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
फूल व्यवसायी द्वारा फंदे पर लटक कर जान दिए जाने के मामले में उसके घर वालों ने मंगलवार की शाम रीवा रोड पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। वह ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। आरोप है कि फूल व्यवसाई सोमवार को अपनी ससुराल पत्नी को विदा कराने गया था। ससुराल वालों ने उसे उसके साथ नहीं भेजा, जिससे वह डिप्रेशन में चला गया था।
विज्ञापन
नैनी थाना क्षेत्र के डभाव गांव निवासी मनीष भारतीय (27) पुत्र सूरज भारतीय फूल का व्यवसाय करता था। उसकी शादी पिछले साल घूरपुर थाना क्षेत्र के बलापुर गांव निवासी पन्नालाल की पुत्री खुशी के साथ हुई थी। बीते चार महीने से उसकी पत्नी खुशी मायके में रहने लगी थी । मायके वाले उसकी विदाई नहीं कर रहे थे। दशहरे के पर्व को देखते हुए मनीष सोमवार को पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल गया था।
विज्ञापन
ससुराल वालों ने उसे वापस लौटा दिया, जिससे वह डिप्रेशन में चला गया। सोमवार की रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था। सुबह देर तक जब उसका कमरा नहीं खुला, तो पिता सूरज भारतीय उसे जगाने के लिए गया। उसका शव दुपट्टा के सहारे पंखे के चूल्ले से लटक रहा था । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव वापस लौटने पर उसे डभाव के सामने रीवा रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिया। ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद चक्काजाम समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन