फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Student on a motorcycle killed after being hit by a car; cousin injured

प्रयागराज : कार के चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत, चचेरा भाई घायल

Thu, 22 Oct 2026 06:15 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हंडिया (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, हंडिया (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Oct 2026 06:15 PM IST
सार

कस्बे के हंडिया-जंघई मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Prayagraj: Student on a motorcycle killed after being hit by a car; cousin injured
रजत मिश्रा। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

कस्बे के हंडिया-जंघई मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार सहित चालक को हिरासत में ले लिया है। हंडिया के अमोरा (कपिसान) गांव निवासी जयप्रकाश मिश्र का इकलौता बेटा रजत (19) स्थानीय कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। बृहस्पतिवार को वह अपने चचेरे भाई ऋषभ उर्फ महाबली (14) के साथ बाइक से सियाडीह हंडिया में रिश्तेदारी के लिए घर से निकला था।

विज्ञापन


दोपहर लगभग 12:30 बजे दोनों हंडिया के जंघई मार्ग पर पहुंचे कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार की चपेट में आ गए। जोरदार टक्कर से बाइक सहित दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक रजत की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा चचेरा भाई ऋषभ उर्फ महाबली गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार सहित चालक को हिरासत में ले लिया। जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल ऋषभ को शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। कोतवाल ओमप्रकाश ने बताया कि प्राथमिक की दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

बुझ गया परिवार का चिराग, टूटा दुखों का पहाड़

इकलौते बेटे की मौत से परिवार का चिराग बुझ गया। वह दो बहन अंजली(21) और एकता(17) में अकेला भाई था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही बिलखती माता नीलम बेसुध हो गई। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जानवर को बचाने में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

हंडिया थाना क्षेत्र के रावतपुर मानिकपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की भोर में अचानक सड़क पार कर रहे एक जानवर को बचाने में अनियंत्रित होकर ट्रॉली सहित ट्रैक्टर पलट गया जिससे गंभीर रूप से घायल चालक की अस्पताल में मौत हो गई। हंडिया थाना क्षेत्र के भिदिउरा बमैला गांव निवासी अशोककुमार हरिजन का बेटा आकाशकुमार (23) गांव के ही एक ट्रैक्टर स्वामी का ट्रैक्टर चालक था। बृहस्पतिवार की भोर में 5 बजे के करीब वह ट्रैक्टर लेकर रावतपुर (मानिकपुर) गांव के सामने से होकर गुजर रहा था।

अचानक सड़क पर आए जानवर को बचाने में ट्रैक्टर पलट गया। आसपास के लोगों द्वारा घटना की जानकारी ट्रैक्टर मालिक को दी गई। मौके पर पहुंचे ट्रैक्टर स्वामी द्वारा घटना तथा चालक को अस्पताल ले जाने की जानकारी उसके परिवार को दी गई।गंभीर रूप से घायल चालक आकाश की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। कोतवाल ओमप्रकाश ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed