सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former TMC MLA Khokan Das arrested in Prayagraj, West Bengal Police caught him in Handia

Prayagraj : टीएमसी के पूर्व विधायक खोकन दास प्रयागराज में गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल पुलिस ने हंडिया में पकड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 May 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल की वर्धमान दक्षिण सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक खोकन दास को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से हंडिया टोल प्लाजा के पास से खोकन दास को गिरफ्तार किया है।

Former TMC MLA Khokan Das arrested in Prayagraj, West Bengal Police caught him in Handia
खोकन दास, पूर्व विधायक टीएमसी पश्चिम बंगाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल की वर्धमान दक्षिण सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक खोकन दास को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से हंडिया टोल प्लाजा के पास से खोकन दास को गिरफ्तार किया है। पूर्व विधायक के खिलाफ पश्चिम बंगाल में जबरन वसूली समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस रिमांड लेकर टीएमसी के पूर्व विधायक खोकन दास को पश्चिम बंगाल ले जाएगी।

Trending Videos


2026 के चुनाव में करना पड़ा हार का सामना

2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में खोकन दास ने फिर बर्धमान दक्षिण सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें भाजपा उम्मीदवार मौमिता बिस्वास मिश्रा से हार का सामना करना पड़ा। 59 वर्षीय खोकन दास ने 2021 के विधानसभा चुनाव में वर्धमान दक्षिण सीट से जीत दर्ज की थी। यह टीएमसी के प्रभावशाली नेताओं में शामिल हैं। कई बार यह अपने विवादित बयानों को लेकर भी चर्चा में रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फार्च्यूनर से कोलकाता से दिल्ली जा रहे थे

पुलिस के अनुसार पूर्व विधायक खोकन दास फार्च्यूनर कार से कोलकाता से दिल्ली जा रहे थे। कार को चालक चला रहा था। पुलिस ने उसको भी हिरासत में लिया है। रविवार को दोपहर करीब सवा एक बजे पुलिस ने हंडिया टोल प्लाजा के पास घेराबंदी करके पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया। कार को कब्जे में पुलिस ने थाने ले गई। ट्रांजिट रिमांड के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस खोकन दास को लेकर तत्काल प्रयागराज शहर रवाना हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed