फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High alert in Prayagraj ahead of the Chief Minister's visit; security arrangements are watertight.

Prayagraj : मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रयागराज में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Mon, 06 Jul 2026 01:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jul 2026 01:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रयागराज दौरे को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए रविवार को पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित त्रिवेणी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत ब्रीफिंग की।

विज्ञापन
High alert in Prayagraj ahead of the Chief Minister's visit; security arrangements are watertight.
सीएम योगी के आगमन के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने की बैठक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रयागराज दौरे को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए रविवार को पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित त्रिवेणी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत ब्रीफिंग की।

विज्ञापन


बैठक में पुलिस आयुक्त ने वीवीआईपी सुरक्षा, रूट व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, ड्यूटी स्थलों पर सतर्कता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी बरतने व किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की गहन जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त विजय ढुल, डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य, डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव, डीसीपी यातायात नीरज पांडेय आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed