Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: It is essential to consider the wife's convenience in matrimonial cases

हाईकोर्ट : वैवाहिक मुकदमों में पत्नी की सुविधा का ध्यान रखना जरूरी, फिरोजाबाद से मैनपुरी स्थानांतरित हुआ केस

Sat, 31 Oct 2026 04:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Oct 2026 04:42 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि वैवाहिक मुकदमों की सुनवाई में पत्नी की सुविधा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वह मुकदमे में पीड़ित पक्षकार होता है।

विज्ञापन
High Court: It is essential to consider the wife's convenience in matrimonial cases
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि वैवाहिक मुकदमों की सुनवाई में पत्नी की सुविधा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वह मुकदमे में पीड़ित पक्षकार होता है। इस टिप्पणी संग न्यायमूर्ति डॉ. योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव की एकल पीठ ने फिरोजाबाद में लंबित तलाक के मुकदमे को मैनपुरी परिवार न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया।

विज्ञापन


याची का विवाह 18 दिसंबर 2022 को हुआ था। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न कर उसे ससुराल से निकाल दिया गया। तब से वह मैनपुरी स्थित मायके में रह रही है। पति की ओर से फिरोजाबाद परिवार न्यायालय में तलाक का मुकदमा दाखिल किया गया है। मैनपुरी में भरण-पोषण का मुकदमा भी लंबित है।
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि आय का कोई स्वतंत्र स्रोत नहीं होने के कारण फिरोजाबाद जाकर मुकदमे की पैरवी करना महिला के लिए कठिन है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली। कोर्ट ने कहा कि वैवाहिक मामलों में पत्नी की सुविधा का ध्यान रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed