फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Major house fire in Phaphamau: Two people trapped on the upper floor; rescue operation underway

Prayagraj News: फाफामऊ में मकान में लगी आग, ऊपर की मंजिल पर दो लोग फंसे

Mon, 19 Oct 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2026 03:11 AM IST
सार

प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर हादसे की खबर सामने आ रही है। प्रिंस जायसवाल और शुभम जायसवाल के मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पूरे निचले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Major house fire in Phaphamau: Two people trapped on the upper floor; rescue operation underway
फाफामऊ में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर हादसे की खबर सामने आ रही है। प्रिंस जायसवाल और शुभम जायसवाल के मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पूरे निचले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया । आग लगने के कारण घर का मुख्य निकास द्वार और सीढ़ियों का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, घर के अधिकांश सदस्य इस समय कटरा मेला गए हुए थे। लेकिन हादसे के वक्त मकान के ऊपरी हिस्से में युवती और एक बुजुर्ग मौजूद थे, जो रास्ता बंद होने की वजह से ऊपर की मंजिल पर ही फंस गए ।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस और दमकल की टीमें तैनात
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय फाफामऊ पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। घर के निचले हिस्से से उठ रही तेज लपटों और धुएं के गुबार के बीच, दमकल कर्मी ऊपरी मंजिल पर फंसे दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सीढ़ियों का रास्ता ब्लॉक होने के कारण दमकल कर्मी खिड़कियों और अन्य बाहरी रास्तों से अंदर दाखिल होने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के साथ-साथ राहत कार्य में जुट गई। वहीं देर रात बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed