फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mercury @44...fire raining from the sky, markets and roads deserted

Pratapgarh Temperature : पारा @44...आसमान से बरस रही आग, बाजार और सड़कें सूनीं

Sun, 26 Apr 2026 05:14 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Apr 2026 05:14 PM IST
सार

जिले में आसमान से आग बरस रही है। रविवार को अधिकतम तापमान का पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी के कारण सुबह 11 बजे शाम पांच बजे तक शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन
Mercury @44...fire raining from the sky, markets and roads deserted
प्रतापगढ़ में गर्मी और तेज धूप से लोग परेशान। - फोटो : संवाद।

विस्तार

जिले में आसमान से आग बरस रही है। रविवार को अधिकतम तापमान का पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी के कारण सुबह 11 बजे शाम पांच बजे तक शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मेडिकल काॅलेज के महिला व पुरुष विंग में मरीजों व तीमारदारों की आवाजाही काफी कम रही। दोपहर में आवश्यक कार्य से बाहर निकले लोगों को लू ने झुलसा दिया। नारियल पानी, गन्ने का जूस व लस्सी की दुकानों पर पहुंचकर लोगों प्यास बुझाई। वहीं, खेतों में उड़द, मूंग, चरी, लौकी, कद्द, टमाटर समेत अन्य फसलें तल्ख धूप से झुलस रही हैं। किसानों को सप्ताह में दो से तीन बार फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिले में गेहूं की मड़ाई खत्म हो चुकी है। खेतों में इस समय किसानों ने उड़द, मूंग व सब्जियों की खेती की है। गर्मी के कारण फसलें मुरझा रही हैं। शाम के बाद किसानों को हल्की सिंचाई की सलाह दी गई है। अधिक तापमान में सिंचाई करने से फसलों में फूल नहीं लगने का। हर तीन से चार दिन पर फसलों की सिंचाई करें। बताया कि जनपद में 12 हजार हेक्टेयर में सब्जियों की बोवाई की गई है। हरा चारा दो हजार हेक्टेयर, मूंग 15 सौ और उड़द की फसल की दो हजार हेक्टेयर में बोवाई की गई है।

विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में भी रहा सन्नाटा

रविवार को दोपहर 12.15 बजे मेडिकल काॅलेज के महिला व पुरुष विंग में सन्नाटा रहा। अस्पताल परिसर में कुछ ही तीमारदार पानी की बोतल लेकर आते जाते नजर आए। फिजीशियन डॉ. वकील अहमद ने बताया कि गर्मी के कारण डायरिया व डिहाइड्रेशन की समस्या अधिक होती है। धूप में जाने से बचें। नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। ओआरएस घोल, तरल खाद्य पदार्थ का सेवन करें।

इनसेट:-बाजार में सन्नाटा, कारोबार घटा

पंजाबी माकेर्ट के कपड़ा व्यापारी मंजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण लोग दिन में बाहर नहीं निकल रहे हैं। शाम को ही लोग खरीदारी करने आ रहे हैं। जिससे कारोबार 50 फीसदी तक घट गया है। पंजाबी मार्केट के व्यापारी कुलदीप सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से ग्राहकों की संख्या तेजी से घटी है। शनिवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण दुकानें बंद थीं। रविवार को दुकान पर ग्राहकों की काफी भीड़ रहती है लेकिन गर्मी के कारण कम ही ग्राहक खरीदारी करने पहुंचे। बर्तन कारोबारी श्याम शंकर ने बताया कि सहालग में बर्तनों की बिक्री काफी बढ़ जाती है लेकिन गर्मी के कारण सुबह से शाम तक सन्नाटा रहा। शाम के बाद ही लोग खरीदारी करने आ रहे हैं।

मुरझाई फसलें, बार-बार करनी पड़ रही सिंचाई

मंगरौरा ब्लॉक के भदौना निवासी किसान चंद्रपाल वर्मा ने बताया कि उड़द व मूंग की फसल की बोवाई की है। सप्ताहभर में तीन बार फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही। कंसा पट्टी में पान की खेती पर भी असर पड़ा है। किसान अशोक ने बताया कि पान के पत्ते गर्मी के कारण सूख जा रहे हैं। हर दो से तीन दिन में हल्की सिंचाई करनी पड़ रही है।

लू का जारी रहेगा असर

सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि रविवार अप्रैल माह का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान शनिवार के सापेक्ष दो डिग्री बढ़कर 26 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी गर्मी का असर अधिक रहेगा। सोमवार को भी लू चलने का अंदेशा जताया गया है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

एडीएम आदित्य प्रजापति ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। बताया कि गर्मी का असर अधिक है। मजूदर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे कार्य से दूर रहें। बच्चों को वाहनों के भीतर अकेला न छोड़ें। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक धूप में न निकलें। आवश्यक होने पर गमछा, तौलिया, टोपी व छाता लेकर बाहर निकलें। उल्टी-दस्त होने पर तुरंत चिकित्सक से उपचार कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed