फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi handed over a cheque for ₹15 lakh to the family of the victims of the Meja triple murder case.

Prayagraj : मंत्री नंदी ने मेजा तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार को दिया 15 लाख का चेक

Thu, 02 Jul 2026 05:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jul 2026 05:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में जाकर तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत 15 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

विज्ञापन
Minister Nandi handed over a cheque for ₹15 lakh to the family of the victims of the Meja triple murder case.
मेजा तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों को चेक और पट्टे के कागजात सौंपते कैबिनेट मंत्री नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में जाकर तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत 15 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। परिवार के पांच सदस्यों के नाम किए गए एक-एक बिस्वा आवासीय भूमि पट्टा का कागजात भी सौंपा गया। पीड़ित परिवार ने मंगलवार को मंत्री नंदी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सहायता और सुरक्षा की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने हर संभव सहायता के साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया था। मुलाकात के कुछ घंटों के अंदर ही मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता का चेक जारी किया गया।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार के तीन सदस्यों के नाम मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी चेक लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी बुधवार की दोपहर लखनऊ से सीधे मेजा के कुकुरकटवा गांव पहुंचे। इस दौरान पुलिस कमिश्नर जोगेंदर सिंह, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, डीसीपी यमुनानगर विवेक कुमार यादव, एसडीएम मेजा नीलम उपाध्याय दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में आस-पास के गांवों और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। जिनकी उपस्थिति में मंत्री ने रामरती पत्नी स्वर्गीय श्याम लाल, मुकेश पुत्र स्वर्गीय दूधनाथ, रामनिरंजन पुत्र स्वर्गीय गुलजार, सरस्वती देवी पत्नी मंजेश और निब्बूलाल पुत्र स्वर्गीय गुलजार के नाम प्रशासन द्वारा पट्टा किए गए एक-एक बिस्वा आवासीय जमीन के कागजात प्रदान किया।
विज्ञापन


बता दें कि मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में 15 जून की रात श्याम लाल गुप्ता (65), इंद्रावती देवी (58) और अमरावती देवी (52) की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई थी। तीनों के शव घर के बाहर मिले थे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी हिमांशु यादव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद हिमांशु को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने 19 जून को मेजा के नीबी कुकुरकटवा गांव में तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया था। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराने का वादा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed