{"_id":"6a884fcf432e70a1950b2b4c","slug":"ncr-first-amrit-bharat-track-on-today-full-in-the-first-journey-itself-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर रेलवे : एनसीआर की पहली अमृत भारत आज से पटरी पर, पहले ही सफर में फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर रेलवे : एनसीआर की पहली अमृत भारत आज से पटरी पर, पहले ही सफर में फुल
Fri, 21 Aug 2026 06:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Aug 2026 06:47 PM IST
सार
उत्तर मध्य रेलवे की पहली आधुनिक और हाई-स्पीड सुविधाओं से लैस अमृत भारत एक्सप्रेस शुक्रवार 21 अगस्त को आधिकारिक रूप से पटरी पर उतर रही है। पहले ही सफर में इस ट्रेन को यात्रियों का जबरदस्त प्यार मिला है।
विज्ञापन
अमृत भारत ट्रेन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे की पहली आधुनिक और हाई-स्पीड सुविधाओं से लैस अमृत भारत एक्सप्रेस शुक्रवार 21 अगस्त को आधिकारिक रूप से पटरी पर उतर रही है। पहले ही सफर में इस ट्रेन को यात्रियों का जबरदस्त प्यार मिला है। इसके स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा एक दिन पूर्व यानी बृहस्पतिवार की शाम तक 67 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
अत्याधुनिक अमृत भारत ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को प्रयागराज जंक्शन से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रवाना होगी। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर 10 से शाम 6:10 बजे इसकी रवानगी होगी। वापसी की दिशा में, गाड़ी संख्या 20435 लोकमान्य तिलक से प्रत्येक शनिवार शाम 5:20 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन
किराये की बात करें तो इस ट्रेन का सामान्य (जनरल) श्रेणी का किराया मात्र 440 रुपये है, जबकि स्लीपर श्रेणी किराया 730 रुपये रखा गया है। रेलवे की ओर से आगामी 24 अगस्त को प्रयागराज से सूरत के उधना के लिए और 27 अगस्त को सूबेदारगंज से मुंबई के लिए एक और नई अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन