{"_id":"622ceef129b96e37d23724cf","slug":"old-man-hanged-himself-in-karari-allahabad-news-ald3287490166","type":"story","status":"publish","title_hn":"करारी में वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करारी में वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
Old man hanged himself in Karari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरीदपुर संवरों गांव में शनिवार भोर एक वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल पता नहीं चल सका है। फरीदपुर संवरों गांव का जीत लाल सरोज (65) शुक्रवार को अपनी बेटी के यहां घमसिरा गांव गया था। रात में बेटी के यहां से अपने गांव आ गया।
चार बजे भोर वह घर जाने के बजाय पशुबाड़ा पहुंचा और बरामदे में ही छत के चुल्ले में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह पशुबाड़ा पहुंचे परिजन नजारा देख अवाक रह गए। जीत लाल का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीत लाल के दो बेटे व एक बेटी हैं। जबकि, उसकी पत्नी की कई साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। घरवाले फांसी लगाने का कारण नही बता पा रहे हैं। लोग बताते हैं कि जीतलाल शराब का लती था। वह दिनभर शराब के नशे में रहता था।