फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police stopped convoy mafia figure Atiq Ahmed son Ali

कौशाम्बी : अतीक के बेटे अली की पेशी से पहले हाईवे पर चेकिंग, सैनी में काफिला रोककर हुई तलाशी

Mon, 21 Sep 2026 01:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज/कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज/कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Sep 2026 01:13 PM IST
सार

झांसी जेल से प्रयागराज पेशी के लिए लाए जा रहे अली अहमद के काफिले को कौशाम्बी के सैनी क्षेत्र में पुलिस ने रोककर सभी वाहनों की सघन तलाशी ली। जांच के दौरान अली और उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी वाहनों से बाहर आ गए। पुलिस ने रूटीन चेकिंग बताते हुए तलाशी के बाद काफिले को आगे रवाना कर दिया।

विज्ञापन
Police stopped convoy mafia figure Atiq Ahmed son Ali
माफिया अतीक अहमद के बेटे के काफिले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

विज्ञापन

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले को सैनी पुलिस ने रोक लिया। वाहनों की सघन तलाशी के बाद पुलिस ने काफिले को आगे जाने दिया। इस दौरान कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति रही। अली अहमद को पेशी के लिए झांसी जेल से प्रयागराज लाया जा रहा था। अली के खिलाफ प्रयागराज के करेली थाने में हत्या के प्रयास और रंगदारी मांगने का मामला दर्ज है। पीड़ित अफजल ने अली अहमद, असाद समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसी मामले में सोमवार को अली अहमद की पेशी होनी थी। इसके लिए उसे झांसी जेल से प्रयागराज लाया जा रहा था। वाहनों का काफिला जब सैनी क्षेत्र में पहुंचा तो हाईवे पर पुलिस ने उसे रोक लिया। अली अहमद समेत उसकी सुरक्षा में तैनात सभी पुलिसकर्मी वाहनों से बाहर आ गए। इसके बाद पुलिस ने काफिले में शामिल सभी वाहनों की सघन तलाशी ली। काफिले में सात-आठ गाड़ियां शामिल थीं। सभी की सघन तलाशी ली गईं। करीब 15 मिनट तक तलाशी अभियान चला। 

विज्ञापन

Police stopped convoy mafia figure Atiq Ahmed son Ali
अतीक के बेटे अली अहमद के काफिले में शामिल वाहन की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद।

काफिले में शामिल सभी वाहनों की हुई चेकिंग

तलाशी के बाद पुलिस ने अली अहमद और उसके काफिले को छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा के मद्देनजर यह चेकिंग कराई गई थी। सैनी पुलिस ने बताया कि अली के काफिले को रोकने का कोई पूर्व नियोजित कार्यक्रम नहीं था। रूटीन चेकिंग के तहत सभी वाहनों को रोककर जांच की जा रही थी। इसी दौरान अतीक अहमद के बेटे अली का काफिला वहां से गुजर रहा था, इसलिए उसे भी रोककर वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के बाद काफिले को जाने दिया गया। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed