पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Call to take the ‘PDA Reservation Scam’ booklet to the masses.

Prayagraj : पीडीए आरक्षण घोटाला’ बुकलेट को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

Wed, 10 Jun 2026 06:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Jun 2026 06:45 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान लखनऊ में जारी की गई पीडीए आरक्षण घोटाला’ बुक लेट को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
Prayagraj: Call to take the ‘PDA Reservation Scam’ booklet to the masses.
प्रेस क्लब में आरक्षण के मुद्दे पर पत्रकारों से बातचीत करते सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान लखनऊ में जारी की गई पीडीए आरक्षण घोटाला’ बुक लेट को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में आरक्षण नियमों की अनदेखी कर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों का हनन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को बूथ स्तर तक पहुंचाकर जनता के बीच व्यापक अभियान चलाया जाएगा और सरकार को बेनकाब किया जाएगा।

विज्ञापन

सपा एम एलसी डॉ मानसिंह यादव नेताओं ने कहा कि पार्टी की ओर से तैयार की गई बुक लेट में प्रदेश के 22 विभागों में 11,514 पदों पर हुई भर्तियों का विवरण संकलित किया गया है। 69000 शिक्षक भर्ती, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती, कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती, अमीन भर्ती, वन एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती, एडेड जूनियर हाई स्कूल भर्ती, लेखपाल भर्ती, सहायक चकबंदी अधिकारी भर्ती, पशु चिकित्सक भर्ती, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी भर्ती, अधिशासी अधिकारी भर्ती, लखीमपुर सहकारी समिति आदि सहित कुल 22 भर्तियों का उल्लेख किया।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण आरक्षण व्यवस्था कमजोर हुई है और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का अभाव देखने को मिला है। यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने कहा कि संबंधित भर्तियों की स्वतंत्र जांच करानी चाहिए। महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि सरकार आपसी भाई चारे को खत्म करके देश में नफरत का माहौल बना देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक हाकिम लाल बिन्द, गीता शास्त्री, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, पूर्व विधायक हाजी मुजतबा सिद्दीकी, हाजी परवेज अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अमरनाथ सिंह मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस विषय को गांव-गांव और बूथ-स्तर तक लेकर जाएगी। सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने दावा किया कि पीडीए समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर महानगर महसचिव रविन्द्र यादव, जगदीश यादव, राम अवध पाल, जय सिंह यादव एडवोकेट, सचिन श्रीवास्तव, देवीलाल यादव, राजेश सरोज, महेन्द्र सरोज, मकबूल अहमद आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed