{"_id":"68cbe156f40a3006610a8472","slug":"preparations-to-increase-the-number-of-up-board-examination-centers-proposal-will-be-sent-to-the-government-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board : यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने की तैयारी, शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board : यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने की तैयारी, शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
Thu, 18 Sep 2025 04:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Sep 2025 04:09 PM IST
सार
यूपी बोर्ड ने 2024-25 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस बार केंद्रों की संख्या बढ़ने के साथ ही एक-एक केंद्र पर परीक्षार्थियों की अधिकतम संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड ने 2024-25 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस बार केंद्रों की संख्या बढ़ने के साथ ही एक-एक केंद्र पर परीक्षार्थियों की अधिकतम संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। अब तक एक केंद्र पर 1200 छात्रों को बैठाने का मानक तय था। पिछले वर्ष इसे बढ़ाकर 1600 से 2000 तक कर दिया गया था। कई जिलों में ऐसे बड़े स्कूल हैं जहां तीन से चार हजार छात्र पढ़ते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में प्रस्ताव है कि क्षमता के अनुसार एक केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या 2200 तक की जा सकती है। बीते वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा के लगभग 8140 केंद्र बनाए गए थे। इस बार जरूरत के हिसाब से करीब 200 से 300 नए केंद्र और बढ़ाने की तैयारी है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि पिछले साल क्षमता के अनुसार केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या 2000 तक की गई थी। इस वर्ष जहां व्यवस्था बेहतर होगी, वहां करीब 200 छात्रों की अतिरिक्त क्षमता और बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन