{"_id":"6987878d0e0ce882750b67d4","slug":"114-static-magistrates-deployed-for-board-exams-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-150274-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बोर्ड परीक्षा के लिए 114 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बोर्ड परीक्षा के लिए 114 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम अनुपम शुक्ला ने सुरक्षा और निगरानी के लिए पांच जोनल, 27 सेक्टर और 114 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वे परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पहुंचेंगे और उत्तर पुस्तिकाएं सील होने के बाद ही केंद्र छोड़ेंगे। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपनी रिपोर्ट सीधे जिला विद्यालय निरीक्षक को देंगे। केंद्र व्यवस्थापक के अलावा स्ट्रांग रूम की एक डुप्लीकेट चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी। उनकी मौजूदगी में ही वॉइस रिकॉर्डर युक्त कैमरे के सामने प्रश्नपत्र निकाले जाएंगे और कॉपियां सील की जाएंगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले छात्रों की कड़ी तलाशी ली जाएगी। इसके लिए हर केंद्र पर दो महिला और दो पुरुष कर्मचारी तैनात रहेंगे। जिले के सभी 114 केंद्रों पर एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की भी तैनाती की गई है। अब तक 70 विद्यालयों को उत्तर पुस्तिकाएं बांटी जा चुकी हैं। शनिवार को बोर्ड की ओर से दो गाड़ियों में प्रश्नपत्र भी जिले में पहुंच गए हैं, जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
इनसेट-
यूपी बोर्ड परीक्षा एक नजर में -
परीक्षा केंद्र-114
संवेदनशील-03
अतिसंवेदनशील-05
कुल विद्याार्थी-71,998
हाईस्कूल में परीक्षार्थी-36,901
बालक-17,968
बालिका-18,933
इंटरमीडिएट में परीक्षार्थी-35,097
बालक-16,420
बालिका-18,677
कक्ष निरीक्षक- 22,29
सचल दल-6
जोनल-5
केंद्र व्यवस्थापक-114
वाह्य केंद्र व्यवस्थापक-114
इनसेट-
विशेष निगरानी में होंगे संवेदनशील सेंटर
जिले में तीन अतिसंवेदनशील और पांच संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इन केंद्रों पर एक-एक विशेष पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है, जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
वर्जन-
बोर्ड परीक्षा के लिए 25 सेक्टर और 114 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती पहले ही की जा चुकी है। वर्तमान में उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा रहा है और प्रश्नपत्रों की खेप भी प्राप्त हो गई है, जिनका वितरण नियमानुसार कराया जाएगा।
-प्रवीण कुमार तिवारी, डीआईओएस
Trending Videos