सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Live: Out of 317 complaints, only 28 could be resolved

Ambedkar Nagar News: लाइव- 317 शिकायतों में सिर्फ 28 का हो सका निस्तारण

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 08 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Live: Out of 317 complaints, only 28 could be resolved
शनिवार को जलालपुर तहसील में आयोजित संर्पूण समाधान में फरियादियों की ​शिकायत सुनते डीएम अनुपम शु
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/जलालपुर। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 317 शिकायतें आईं, जिसमें राजस्व के मामले सबसे अधिक रहे। इसके सापेक्ष अधिकारी सिर्फ 28 मामलों का ही निस्तारण हो पाया। अधिकतर फरियादियों को आश्वासन की घुट्टी पिलाकर विदा कर दिया गया।
Trending Videos

जलालपुर तहसील में डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी अभिजित आर. शंकर के सामने फरियादियों की लंबी कतार लगी रही। यहां 100 लोग अपनी शिकायत करने पहुंचे, लेकिन इसके सापेक्ष सिर्फ पांच लोग ही संतुष्ट हुए। शेष पांच शिकायतें लंबित ही रह गईं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम राहुल गुप्ता, तहसीलदार गरिमा भार्गव, क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह व अन्य विभाग की अधिकारी मौजूद रहे। अकबरपुर, भीटी, आलापुर व टांडा तहसीलों से भी ज्यादातर फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
चार बार की शिकायत, पर नहीं हुआ निस्तारण
अकबरपुर तहसील में धर्मामुबारक पट्टी राजीपुर निवासी किस्मतुल अपनी शिकायत लेकर आए थे। बताया कि गांव के ही विपक्षियों ने घर के सामने रास्ते पर जल निकासी के लिए पाइप लगा रखा है। चार बार शिकायत की, लेकिन कोई निराकरण नहीं हो पाया।
---------------------------------------
अकबरपुर के अरजानीपुर गांव के रहने वाले परशुराम ने बताया कि उनकी पैतृक जमीन का अंश निर्धारण हुआ था। जिसमें उनकी जमीन का रकबा कम हो गया है। वह समाधान दिवस में शिकायत लेकर आ रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पाया है।
--------------------------------
पैतृक भूमि पर हुआ कब्जा
जलालपुर तहसील में पहुंचीं सम्मनपुर सरदिलपुर निवासी गायत्री देवी ने बताया कि गांव के कुछ लोग पैतृक जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। तीन बार शिकायत पत्र देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
---------------------------
जबरन किया कब्जा
कटका क्षेत्र के पिंडोरिया गांव निवासी विजय बहादुर ने बताया कि ग्राम समाज के बंजर भूमि पर विपक्षियों ने जबरन कब्जा कर लिया है। इस समस्या के समाधान के लिए हर बार वह संपूर्ण समाधान दिवस में आते हैं, लेकिन समाधान आज तक नहीं हुआ है।
---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed