{"_id":"69c56bb1023df761a407bc9b","slug":"1175-lakhs-extorted-from-12-youths-in-the-name-of-foreign-jobs-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-153075-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विदेश में नौकरी के नाम पर 12 युवाओं से 11.75 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विदेश में नौकरी के नाम पर 12 युवाओं से 11.75 लाख हड़पे
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर आजमगढ़ और जौनपुर के पांच जालसाजों ने जहांगीरगंज क्षेत्र के 12 युवाओं से 11.75 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जहांगीरगंज के नवागांव निवासी मो. कामिल ने बताया कि जनवरी 2025 में उनकी मुलाकात बावली चौराहा पर आजमगढ़ के अंबारा पिपरी गांव निवासी आरिफ, बिलरियागंज के मो. अली, अंबारी गांव के सुरेंद्र और जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के ताखा पश्चिम निवासी इरशाद से हुई थी। आरोपियों ने सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा दिया, जिस पर वे भरोसा कर बैठे।
आरोप है कि आरोपियों ने वीजा बनवाने के नाम पर मो. कामिल समेत मो. शमशाद, अब्दुल बासित, रजाऊल मुस्तफा (महरुआ), मो. अहफाज (सिकंदराबाद, टांडा), शरीफ, अतीकुंजमा, मो. सैफ (छज्जापुर), शमीम, अरसद अहमद, नूर मोहम्मद और मो. जाहिद (भगतपुर, बिलरियागंज, आजमगढ़) से कुल 11,75,553 रुपये अपने खाते, गूगल पे व अन्य माध्यमों से ले लिए।
इसके बाद सभी को सऊदी अरब के फर्जी वीजा व पासपोर्ट थमा दिए गए और मुंबई बुलाकर कूटरचित टिकट दिए गए। दस्तावेजों की जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ। रुपये वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। पीड़ितों ने पहले थाने में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
नौ फरवरी को पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद जांच के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मामला सही पाए जाने पर 24 मार्च को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के अनुसार, बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos