सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   In the women's hockey competition, UP Police became the champion

Ambedkar Nagar News: महिला हॉकी प्रतियोगिता में यूपी पुलिस बनी चैंपियन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
In the women's hockey competition, UP Police became the champion
.जलालपुर के नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के नरेंद्र देव इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। चार दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अभिनव क्लब को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
Trending Videos

फाइनल मैच उत्तर प्रदेश पुलिस और अभिनव क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन किया। मुकाबला रोमांचक रहा, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने बेहतर तालमेल और रणनीति के दम पर मैच अपने पक्ष में कर लिया। टीम की ओर से सोनल और जया ने एक-एक गोल कर जीत सुनिश्चित की। पहला सेमीफाइनल अभिनव क्लब और अयोध्या हॉस्टल के बीच खेला गया। इस मैच में अभिनव क्लब ने 2-0 से जीत दर्ज की। वंदना और रश्मी ने गोल कर टीम को फाइनल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल रेलवे (एनईआर) और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2-1 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में अयोध्या हॉस्टल और एनईआर आमने-सामने रहे। इस मैच में अयोध्या हॉस्टल ने 2-0 से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों टीमों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला।
फाइनल मैच के दौरान पूर्व सांसद रितेश पांडेय, भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी और ओलंपियन गुरजीत कौर और रेलवे कोच नीलम कुशवाहा मैदान में मौजूद रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, भाजपा अयोध्या जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, विहिप जिलाध्यक्ष ह्रदयमणि मिश्र व अंशू बग्गा को अभिनव क्लब की ओर से शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
आयोजक दीपक त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस को 51 हजार रुपये, अभिनव क्लब को 31 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रही अयोध्या हॉस्टल टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed