सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eight bighas of wheat crop turned to ashes in the fire

Ambedkar Nagar News: आग में गेहूं की आठ बीघा फसल राख

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Eight bighas of wheat crop turned to ashes in the fire
अहिरौली के लाखीपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सम्मनपुर, अहिरौली और राजेसुल्तान में लगी आग से आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। दमकल वाहनों की मदद से ग्रामीणों ने कई घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
Trending Videos

हजपुरा संवाद के मुताबिक सम्मनपुर के सुल्तानपुर तुलसीपुर गांव में रविवार दोपहर दो बजे वीर सिंह के खेत के पास कुछ युवक बीड़ी पी रहे थे। इसके बाद जलती बीड़ी वहीं फेंककर चले गए। इसी दौरान तेज हवा से बीड़ी से निकली चिंगारी ने गेहूं के खेत से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश करते हुएसूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना के बाद भी दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। तब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक वीर सिंह की पांच बिस्वा, अमर सिंह की ढाई बीघा, आशुतोष सिंह की 15 बिस्वा, विनोद सिंह 19 बिस्वा, शांति सिंह 19 बिस्वा, रविंद्र सिंह 10 बिस्वा, महेंद्र सिंह 10 बिस्वा, विमल सिंह 10 बिस्वा और चंद्रभूषण सिंह 10 बिस्वा सहित करीब आठ बीघा पक्के गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। दूसरी आग की घटना अहिरौली में दोपहर 12:30 बजे हुई। कटेहरी संवाद के अनुसार लाखीपुर निवासी खुशीराम वर्मा के खेत में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते 10 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
बाग में अज्ञात कारण से लगी आग
राजेसुल्तानपुर। असनारा गांव के पश्चिम में शिवमंगल उपाध्याय, रिंकू उपाध्याय व अन्य कई लोगों का बाग है। रविवार दोपहर दो बजे बाग में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाता तब तक बगल में स्थित सुरेंद्र विश्वकर्मा का भी पांच बिस्सा गेहूं आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed