सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A bus will run from Ramgarh to Akbarpur in Bhiyanv from May

Ambedkar Nagar News: भियांव में रामगढ़ से अकबरपुर तक मई से चलेगी बस

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
A bus will run from Ramgarh to Akbarpur in Bhiyanv from May
 अकबरपुर डिपो में खड़ी बसें।-संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भियांव ब्लॉक में रामगढ़ से अकबरपुर तक मई से बस का संचालन शुरू हो जाएगा। यह बस रूट पर दो फेरे लगाएगी।इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम होगा। अब तक इस रूट पर एक भी बस का संचालन नहीं होता था, इसे लोगों के लिए जिला मुख्यालय पहुंचना मुश्किल होता था।
Trending Videos

डीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 समिति की बैठक हुई। इसमें जिले के प्रमुख मार्ग पर बस संचालित करने का निर्णय लिया गया। डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में 10 अप्रैल को गठित चार सदस्यीय समिति ने प्रस्तावित रूटों पर अंतिम मुहर लगा दी गई। अकबरपुर डिपो के एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना के तहत डिपो स्तर पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इनकी अंतिम तिथि 28 मार्च निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस निर्धारित अवधि में सिर्फ एक आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसका चयन कर लिया गया है। आवेदक उमेश तिवारी का भियांव ब्लॉक में रामगढ़ से गोपरी, चांदपुर, तिघरा, भुजंगी, नेवादा, जलालपुर, शहजादपुर होते हुए अकबरपुर तक छोटी बस चलाने के लिए चयन किया गया है। 28 अप्रैल तक औपचारिकता पूरी कर लेने के बाद मई के प्रथम सप्ताह से ग्रामीण लोगों के लिए सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed