{"_id":"6a1c8324376da9ae01055a44","slug":"a-young-man-was-beaten-to-death-with-sticks-in-a-road-dispute-two-companions-injured-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-157546-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रास्ते के विवाद में युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, दो साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रास्ते के विवाद में युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, दो साथी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हजपुरा। सम्मनपुर के लखनिया गांव में रास्ते से हटने के विवाद शनिवार की देर शाम साहिल और उसके दो साथियों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया गया। इस हमले में साहिल की इलाज के दौरान मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। इसे देखते हुए एहतियातन गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील समेत चार अज्ञात पर हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया है।
शरीफपुर निवासी अकील अहमद के मुताबिक उनका भतीजा साहिल (22) ट्रक चालक था। शनिवार की देर शाम साहिल अहमद, यासीन, जमशेद व गुलाम अशरफ दो बाइक पर सवार होकर बाजार दूध लेने गए थे। लौटते समय रात आठ बजे के करीब लखनिया पंचायत भवन के पास मोड़ पर गांव निवासी सुनील अपने साथ साथियों के साथ रास्ते में नशे की हालत में बैठे थे। साहिल ने जब उसे रास्ते से हटने को कहा तो वह गालियां देने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसके बाद सुनील व उसके साथियों ने साहिल व उसके दोस्तों पर लकड़ी के पटरे से हमला कर दिया। मारपीट में साहिल अहमद, यासीन, जमशेद व गुलाम अशरफ गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी जलालपुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख साहिल और जमशेद को जिला अस्पताल रेफर कर दिए, जहां उपचार के दौरान साहिल की मौत हो गई। जमशेद का जिला अस्पताल में और यासीन का सीएचसी जलालपुर में इलाज चल रहा है। डीआईजी सोमेन वर्मा ने एसपी प्राची सिंह के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से घटना की जानकारी ली।
-- --
बेटे की मौत से परिजन बदहवास
मृतक के पिता शकीब अहमद ने बताया कि उनकी तीन संतानें थी। बड़े बेटे की वर्ष 2021 में बीमारी से मौत हो चुकी है। अब मंझले बेटे को भी अल्लाह ने उनसे छीन लिया है। साहिल ही गांव में रहता था और परिवार के भरण पोषण का जिम्मा संभालता था। छोटा बेटा सईद रोजगार के सिलसिले में कुवैत में रहता है। बेटे की मौत का गम मां आबिरा खातून सह नहीं पा रही हैं। वह रोते हुए बेसुध हो जा रही हैं। साहिल की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
-- --
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात
फोटो- 17
युवक साहिल की हत्या के प्रकरण को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने संज्ञान में लिया। रविवार दोपहर बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ गांव पहुंचा। यहां साहिल के परिजनों व घायलों से मिलकर पूरी जानकारी ली। मृतक की रोती हुई मां को जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी परिवार उनके साथ है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार में कानून का राज खत्म हो चुका है। इसी थाना क्षेत्र में तीन महीने में दूसरी घटना है। दो समुदाय से जुड़ा मामला होने के बावजूद भी सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील सिंह, जिला महासचिव राकेश वर्मा, अकबरपुर ब्लॉक अध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
घटना के संबंध में एक नामजद सहित चार लोगों पर हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सुनील सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
- नितीश कुमार तिवारी, सीओ सिटी

Trending Videos