फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkarnagar: Constable's body found hanging in a room near the Government Engineering College

अंबेडकरनगर: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कमरे में फंदे से लटका मिला सिपाही का शव, मचा हड़कंप

Fri, 11 Sep 2026 09:04 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 11 Sep 2026 09:04 AM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। संदीप कुमार मूल रूप से मऊ जिले का रहने वाला था और पुलिस लाइन में मेस मुंशी के पद पर तैनात था। 

विज्ञापन
Ambedkarnagar: Constable's body found hanging in a room near the Government Engineering College
मामले की जानकारी एकत्र हुए लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंबेडकरनगर में शुक्रवार की सुबह राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस लाइन में तैनात सिपाही संदीप कुमार का शव उसके कमरे में खिड़की की ग्रिल से फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


संदीप कुमार मूल रूप से मऊ जिले का रहने वाला था और पुलिस लाइन में मेस मुंशी के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि वह दो दिन की छुट्टी लेकर घर गया था और गुरुवार को ही वापस लौटा था। इसके अगले ही दिन उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


एएसपी तेजवीर सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पारिवारिक कलह को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजन जिला अस्पताल पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस महकमे में भी शोक का माहौल है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed