यूपी: बहन की डोली से पहले उठी इकलौते भाई सिपाही संदीप की अर्थी, छह माह की बच्ची के सिर से उठ गया पिता का साया
अंबेडकरनगर में सिपाही संदीप की मौत ने परिवार की सारी खुशियां उजाड़ दीं। दो बेटियों के बाद इकलौता बेटा मिला था। छह माह की बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं अक्तूबर में छोटी बहन की शादी से पहले घर में मातम छा गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही संदीप कुमार (30) की मौत की खबर से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। रामप्यारे के परिवार में दो बेटियों के बाद संदीप इकलौते बेटे थे। करीब ढाई साल पहले उनका विवाह रंजना से हुआ था और छह माह की बेटी है। पत्नी रंजना पहले यहीं पर साथ रहती थीं, लेकिन बेटी का जन्म होने के पहले संदीप ने देखभाल के लिए पत्नी व बेटी को अपने घर पर छोड़ दिया था। इसके बाद से वह मऊ में ही रह रही थीं।
संदीप की छोटी बहन की अक्तूबर में शादी तय है। इसकी तैयारियां परिवार ने शुरू कर दी हैं। पत्नी व बेटी से मिलने और बहन की शादी की तैयारियों के लिए संदीप अपने घर भी गए थे। शुक्रवार सुबह संदीप की मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पत्नी, मां और बहनों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
भाई के हाथों विदा होने का सपना रह गया अधूरा
संदीप क घर में होने वाली शादी को लेकर परिवार उत्साहित था, लेकिन संदीप की मौत से सारी खुशियां गम में बदल गईं। जिस भाई को बहन की शादी में जिम्मेदारियां निभानी थीं, अब उसी की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। बहन का भाई के हाथों विदा होने का सपना भी अधूरा रह गया।
मोबाइल लॉक, जांच के बाद खुलेगा राज
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि संदीप का मोबाइल फोन लॉक मिला है। पुलिस मोबाइल को खुलवाकर उसकी जांच करेगी। इसके जरिये यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि घटना से पहले उन्होंने किससे बातचीत की थी और उनके संपर्क में कौन लोग थे। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।