{"_id":"69d7de5466a1099bfc027b13","slug":"collision-of-bike-with-trailer-transporter-dies-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-154000-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बाइक में ट्रेलर से लगी टक्कर, ट्रांसपोर्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बाइक में ट्रेलर से लगी टक्कर, ट्रांसपोर्टर की मौत
विज्ञापन
रोमित सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मालीपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर क्षेत्र के कजरीनंदापुर के पास बुधवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे लगे अंडे के ठेले को रौंदते हुए एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण सड़क दुर्घटना में जहां बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं ठेला लगाने वाला एक युवक और कार में सवार दंपती घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर भाग निकलने में कामयाब रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार की रात करीब नौ बजे हुआ। मालीपुर के बहौरी निवासी रोमित सिंह (29), जो स्वयं ट्रक संचालन का कार्य करते थे, अपनी बुलेट बाइक से मालीपुर से अकबरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से यानी जौनपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रेलर ने कजरीनंदापुर के पास उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोमित सिंह ने उस समय हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण टक्कर लगते ही उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। बाइक को टक्कर मारने के बाद भी ट्रेलर नहीं रुका। वह अनियंत्रित गति से आगे बढ़ा और सड़क किनारे अंडे का ठेला लगा रहे एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद ट्रेलर ने बंगाल प्रांत की ओर जा रही एक कार को भी अपनी जद में ले लिया। कार में सवार संदीप सरकार और उनकी पत्नी ज्योति सरकार, जो अयोध्या से श्रीराम मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे, इस हादसे में घायल हो गए।
खबर सुन पत्नी हुई अचेत, परिवार में मातम
रोमित ने अपने पांच वर्षीय बेटे का एडमिशन चंद दिनों पूर्व अकबरपुर के एक निजी स्कूल में कराया था और यहीं कमरा लेकर परिवार के साथ रहना शुरू किया था। रोमित की मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी दिव्या सिंह अचेत हो गईं। मां निशा सिंह व पिता दिनेश प्रताप सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। रोमित पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई राजू सिंह, राजन सिंह, राहुल सिंह, रोहित सिंह हैं। राजू सिंह ने कहाया कि हादसे ने परिवार की खुशियां निगल ली हैं। पिता की मौत से बेटा भी सदमे में है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो पूरा माहौल चीख-पुकार से गूंज उठा। परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कराया।
खंगाल रहे सीसीटीवी फुटेज
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है। इसके आधार पर ट्रेलर का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। अभी परिवार की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
-अनूप कुमार सिंह, सीओ जलालपुर
Trending Videos