{"_id":"69d7ddfea1fccf51180b1648","slug":"cheated-of-15-lakh-in-the-name-of-providing-a-job-fir-registered-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-154011-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख ठगे, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख ठगे, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा। इनकम टैक्स विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले विकास वर्मा के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है।
सम्मनपुर के हरपुर ब्राहिमपुर निवासी अजय कुमार वर्मा के मुताबिक वे प्रयागराज में एसएससी की तैयारी कर रहे थे। लॉकडाउन में गांव वापस आने पर उनकी मुलाकात गांव के विकास वर्मा से हुई। आरोप है कि उसने इनकम टैक्स विभाग में 15 लाख रुपये में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। वर्ष 2022 में पहली किस्त के रूप में तीन लाख रुपये ले लिए। परीक्षा होने के बाद वेरिफिकेशन के नाम पर 50 हजार रुपये लिए।
कई माह बीत जाने के बाद जब नौकरी के बारे में पूछा तो दिल्ली के एसएससी कार्यालय लेकर गया और भरोसा दिलाया कि जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी करा देगा। कई माह बीत जोन पर दबाव बनाने पर उनके टेलीग्राम पर जॉइंनिंग लेटर भेज दिया। इस दौरान कई बार में ऑनलाइन 12 लाख और तीन लाख कैश मिलाकर 15 लाख रुपये ठग लिए। बाद में जॉइनिंग लेटर फर्जी होने की जानकारी हुई। फोन करने पर न तो फोन उठाता है न ही रुपये ही वापस दे रहा है। दबाव बनाने पर धमकी देने लगा। 13 नवंबर 2025 को थाने तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद 18 फरवरी 2026 को एसपी के समक्ष प्रस्तुत होकर न्याय की गुहार लगाई पर कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos