सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pending cases will be resolved through settlement.

Ambedkar Nagar News: सुलह-समझौते से लंबित मामलों का होगा निपटारा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Pending cases will be resolved through settlement.
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में विभिन्न विभागों से जुड़े प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार ने लोगों से लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि लोक अदालत विवादों के त्वरित और सरल समाधान का प्रभावी माध्यम है। लोक अदालत में मामलों का निस्तारण आपसी सहमति से होता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। लोगों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए और अपने लंबित मामलों को निपटाने के लिए आगे आना चाहिए। लोक अदालत में उन मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी जो अभी न्यायालय में लंबित नहीं हैं, लेकिन विवाद की स्थिति में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय स्तर पर भी कई मामलों को चिह्नित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण किया जा सके। लोक अदालत में न्यायालयीन प्रक्रिया के बजाय दोनों पक्षों की सहमति से समाधान कराया जाता है। इससे मुकदमों का बोझ कम होता है और लोगों को शीघ्र राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed