{"_id":"69da81c93c1b8cf25d0de358","slug":"with-the-changing-weather-stomach-related-problems-have-increased-along-with-cold-and-fever-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-154124-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बदलते मौसम में सर्दी-बुखार के साथ बढ़ी पेट संबंधी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बदलते मौसम में सर्दी-बुखार के साथ बढ़ी पेट संबंधी समस्या
विज्ञापन
शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अप्रैल की शुरुआत से ही बदलते मौसम का उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार बना रहा है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी और पीएचसी में इन दिनों मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार को पेट संबंधी समस्या के मिल रहे हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 943 मरीजों ने पंजीकरण कराया। जिला अस्पताल में फिजीशियन की चार ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। इसमें 300 से ज्यादा मरीज बुखार, खांसी और पेट दर्द से पीड़ित थे। चिकित्सकों ने मरीजों को जांच और दवा के साथ ही इस मौसम में बचाव और लापरवाही न बरतने की सलाह दी। डॉ. योगेश वर्मा ने बताया कि पिछले एक महीने से मौसम के लगातार बदलाव और सर्द-गर्म से यह दिक्कत हो रही है। ऐसे में बचने की जरूरत है। वहीं डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि मौसम के कारण जहां सर्दी जुकाम व बुखार से लोग परेशान हो रहें हैं, वहीं पेट के रोगियों की भी संख्या इस समय बढ़ी है।
आ रहा बुखार
सम्मनपुर के रहने वाले सुशील ने बताया कि इस समय घर पर खेती का काम चल रहा है। इसके कारण सुबह जल्दी खेतों में जाना पड़ता है। दोपहर बाद आना पड़ता है। इसके कारण दो दिनों से बुखार आ रहा है। चिकित्सक ने जांच के साथ दवाएं दी हैं।
पेट दर्द से बढ़ी मुश्किल
अकबरपुर मुरादाबाद निवासी इलियास ने बताया कि मौसम लगातार अपना रुख बदलता है। कभी ठंड तो कभी गर्मी हो रही है। बताया कि उसे पेट में तीन दिनों से दर्द हो रहा था। बाहर से दवा लेने और आराम न मिलने के बाद जिला अस्पताल से दवा ली है।
Trending Videos