सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NER and Abhinav Club's team remained dominant

Ambedkar Nagar News: एनईआर व अभिनव क्लब की टीम का रहा दबदबा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
NER and Abhinav Club's team remained dominant
जलालपुर के नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के नरेंद्र देव इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को लीग चरण के सात मुकाबले खेले गए। पूरे दिन मैदान पर तेज गति, गोलों की बरसात और कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
Trending Videos

अयोध्या हॉस्टल और एनईआर के बीच खेले गए पहले मैच में एनईआर ने 3-1 से जीत दर्ज की। एनईआर की ओर से सुमीता, सिमरन और अल्का ने गोल किए। अयोध्या हॉस्टल की ओर से प्रतिमा ने एकमात्र गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब और एकलव्य स्टेडियम अंबेडकरनगर के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब ने 2-0 से जीत हासिल की। दोनों गोल राखी ने किए और टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। उत्तर प्रदेश पुलिस और हरदोई के बीच तीसरा मुकाबला 2-0 से यूपी पुलिस के नाम रहा। सोनल तिवारी ने दोनों गोल कर टीम को जीत दिलाई।
अभिनव क्लब और मानसी फाउंडेशन के बीच खेले गए चौथे मैच में अभिनव क्लब ने 5-0 से जीत दर्ज की। वंदना ने तीन गोल किए, रश्मि और पूजा ने एक-एक गोल किया।
नागपुर और मानसी फाउंडेशन के बीच पांंचवें मुकाबले में नागपुर ने 2-0 से जीत हासिल की। प्रिया और अन्नू ने एक-एक गोल किया। एनईआर और कोलकाता के बीच छठे मैच में एनईआर ने 6-1 से जीत दर्ज की। सिमरन ने तीन और सुमीता ने तीन गोल किए। कोलकाता की ओर से काजल ने एक गोल किया।
अभिनव क्लब और हरदोई के बीच खेले गए अंतिम मुकाबले में अभिनव क्लब ने 4-1 से जीत दर्ज की। रश्मि और सुजाता ने दो-दो गोल किए। हरदोई की ओर से ज्योति ने एक गोल किया। पूरे लीग चरण में सबसे बड़ी जीत एनईआर और अभिनव क्लब के नाम रही। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा यादव (अभिनव क्लब) और ज्योति (हरदोई) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दोनों को हॉकी स्टिक देकर सम्मानित किया गया। कुलवीर सिंह की कमेंट्री ने मैचों के रोमांच को और बढ़ा दिया। इस दौरान दीपक त्रिपाठी, शनि पांडेय, देवेश मिश्र, पंकज वर्मा, शास्वत मिश्र, केशव श्रीवास्तव, आशीष सोनी, पंकज हलदार, विकास निषाद, आदित्य गोयल, स्वाती त्रिपाठी, मंटू मौर्या व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed