फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Demand for action against the vigilance team

Ambedkar Nagar News: विजिलेंस टीम पर कार्रवाई की मांग

Tue, 11 Aug 2026 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against the vigilance team
अंबेडकरनगर। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम पर सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सईम के घर में अभद्रता, सामान तोड़ने व 50 हजार रुपये गायब करने का आरोप लगा है। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सपा अकबरपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि सात अगस्त को सईम के जैनापुर स्थित घर विजिलेंस टीम पहुंची, जिसने सामान फेंका और महिलाओं से अभद्रता की। विजिलेंस ने सईम को अगले दिन नौ बजे अकबरपुर कार्यालय पहुंचने को कहा, न आने पर बिजली चोरी की प्राथमिकी की धमकी दी। टीम के जाने के बाद घर से 50 हजार रुपये गायब मिले। सपा ने चेतावनी दी कि उचित कार्रवाई न होने पर पार्टी धरना-प्रदर्शन करेगी। ज्ञापन देने वालों में मो. सईम, मनोज यादव, मनोज सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed