{"_id":"6a7a274c99e812f81d0f825e","slug":"the-married-woman-died-after-hanging-from-a-noose-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-162597-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फंदे से लटकने से हुई थी विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फंदे से लटकने से हुई थी विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मोहिद्दीनपुर में 29 वर्षीय अंतिमा का शव रविवार को फंदे से लटका मिला। उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। सोमवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है।
मृतका के मायके वालों ने पति समेत ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मोहिद्दीनपुर निवासी अंतिमा का शव रविवार भोर करीब पांच बजे मिला। यह शव घर के बरामदे में साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। अंतिमा का विवाह 19 जून 2018 को विपिन से हुआ था। मृतका के भाई हरिनाथ ने यह आरोप लगाया है।
हरिनाथ ने बताया कि पिछले करीब एक वर्ष से विपिन का प्रेम प्रसंग चल रहा था। अंतिमा इसका विरोध करती थी, जिससे पति-पत्नी में विवाद होता था। हरिनाथ ने पति विपिन, ननद रागनी, सास मीना देवी और ससुर विश्राम पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने शव को फंदे से लटकाकर साक्ष्य मिटाने की बात भी कही।
विज्ञापन
पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि के बाद पुलिस अन्य तथ्यों और आरोपों की जांच में जुटी है। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने कहा कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।