{"_id":"6a722fff1d1e0f26020a2e0a","slug":"deposits-and-withdrawals-stalled-for-four-days-baskhari-post-office-awaits-id-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-162134-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चार दिन से ठप जमा-निकासी, आईडी के इंतजार में बसखारी डाकघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चार दिन से ठप जमा-निकासी, आईडी के इंतजार में बसखारी डाकघर
Wed, 05 Aug 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
इंतजार करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। बसखारी उप डाकघर में महज एक लॉगिन आईडी का इंतजार सैकड़ों उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रहा है। नए डाक सहायक की आईडी जनरेट न होने से मंगलवार को लगातार पांचवें दिन जमा-निकासी समेत सभी ऑनलाइन वित्तीय सेवाएं बाधित रहीं। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता डाकघर पहुंचे लेकिन लेनदेन न होने से उन्हें बिना काम कराए निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
डाक सहायक बृजेश कुमार के स्थानांतरण के बाद सुल्तानपुर से कुलदीप मौर्य ने कार्यभार संभाल लिया है लेकिन विभाग अब तक उनकी लॉगिन आईडी सक्रिय नहीं कर सका। इसके अभाव में ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन बंद हैं जिसका असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी मंसाराम यादव, सिराजुद्दीन, रामकृपाल मिश्रा, रियाज खान, तुलसीराम, दीपक तिवारी और चिंतामणि ने बताया कि वे कई दिनों से डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं। हर बार उन्हें यही बताया जाता है कि आईडी बनने के बाद ही जमा-निकासी शुरू होगी। कई परिवारों को इलाज, पढ़ाई और अन्य जरूरी कार्यों के लिए तत्काल धन की जरूरत है लेकिन विभागीय देरी से परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या से उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
डाक निरीक्षक गौरव सोनी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। नए डाक सहायक की लॉगिन आईडी शीघ्र जनरेट कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। आईडी सक्रिय होते ही जमा-निकासी समेत सभी ऑनलाइन सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।