{"_id":"6a7233a6d997469f54016235","slug":"land-mafia-accused-of-husbands-abduction-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-162191-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भू-माफियाओं पर पति के अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भू-माफियाओं पर पति के अपहरण का आरोप
Wed, 05 Aug 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। कबीरपुर कसेरुआ निवासी प्रियंका वर्मा का आरोप है कि उनके पति विप्लव वर्मा पिछले लगभग डेढ़ महीने से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हैं और उनका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है।
पीड़िता को अंदेशा है कि उनके पति का अपहरण कर लिया गया है और उनकी जान को खतरा है। पीड़िता को हाल ही में एक परिचित से जानकारी मिली कि उनके पति को अकबरपुर में जालसाजी कर जमीन का कारोबार करने वाले कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के साथ देखा गया था। उनके पति के नाम अलग-अलग 11 प्लाटों को मिलाकर लगभग दो बीघा कीमती जमीन दर्ज है।
आरोप है कि भू-माफिया उनके पति की हत्या या अपहरण करके इस बेशकीमती जमीन को हड़पना चाहते हैं। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है।