{"_id":"6a730c3c9615a9a7e70d8033","slug":"video-abdakaranagara-saema-ka-savagata-ma-saja-raha-bb-gavatha-sahab-ka-tapasathal-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: सीएम के स्वागत में सज रही बाबा गोविंद साहब की तपोस्थली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: सीएम के स्वागत में सज रही बाबा गोविंद साहब की तपोस्थली
अंबेडकरनगर: पूर्वांचल की आस्था के सबसे बड़े केंद्रों में शामिल बाबा गोविंद साहब की तपोस्थली अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे की साक्षी बनने को तैयार हो रही है। बुधवार को मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी सोमेन वर्मा ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने जनसभा स्थल, हेलीपैड, प्रेस कॉरिडोर, वीआईपी एवं आमजन के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश-निकास मार्गों का बारीकी से जायजा लिया।
डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि किसी भी व्यवस्था में लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने डीएम ईशा प्रिया व एसपी प्राची सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी व सामान्य पार्किंग, ट्रैफिक प्लान और भीड़ प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।