फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Twelve people arrived at the district hospital within

Ambedkar Nagar News: सांप के काटने से 24 घंटे में 12 लोग जिला अस्पताल पहुंचे

Wed, 05 Aug 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 05 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Twelve people arrived at the district hospital within
डाॅक्टर से परामर्श लेते मरीज
अंबेडकरनगर। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सांप के काटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते 24 घंटे में 12 लोग सांप के काटने का शिकार होने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे, जहां सभी का उपचार किया गया। इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार मंगलवार भोर करीब 4:05 बजे अकबरपुर के मीरानपुर मलिक निवासी जगदीश (46) को सांप के काटने के बाद भर्ती कराया गया। इसके बाद सुबह करीब 5:00 बजे महरुआ के महमदपुर निवासी सुष्मिता देवी (38) तथा 7:00 बजे अकबरपुर के चिवटीपारा निवासी श्याम लाली (78) अस्पताल पहुंचीं।
विज्ञापन

इसी क्रम में आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के नंदौली निवासी आकाश कुमार (50), महरुआ के सारंगपुर निवासी रोशनी यादव (14), टांडा के सूरापुर निवासी हिना (17), अकबरपुर के विजयगांव निवासी अनमोल (14), मालीपुर निवासी अनीता (45), अकबरपुर के काजीपुर निवासी राम केवल (42), अहिरौली के रामनगर जमदारा निवासी हिमांशु (12), सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के मुरैनी निवासी मयंक यादव (12) तथा बेवाना के समुखपुर निवासी चंद्रलेखा (45) भी सांप के काटने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि सभी मरीजों को तत्काल एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) सहित आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में खेतों, झाड़ियों और जलभराव वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें तथा सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed