फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Elderly woman struck by speeding car, dies.

Ambedkar Nagar News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, मौत

Wed, 05 Aug 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 05 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman struck by speeding car, dies.
कमला देवी
मालीपुर। बेवाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पूजा के फूल तोड़कर लौट रही 76 वर्षीय कमला देवी की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। बेवाना बाजार निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि मां कमला देवी मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह विपिन के घर से कुछ दूरी पर लगे पेड़ से फूल तोड़ने गई थीं। सुबह 5:50 बजे वापस लौटते समय अकबरपुर की तरफ से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद वह सड़क पर दूर जा गिरीं जिससे उनके सिर व अन्य हिस्सों पर चोटें आ गई। स्थानीय लोगों से सूचना पर परिवार के लोग महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कमला देवी की सात संतानें हैं, जिनमें बड़ा बेटा रमेश, राकेश, हरीश, उमेश चंद्र के अलावा तीन बेटी निशा, माया और सबसे छोटी बेटी शालिनी हैं। रमेश की अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग के बेवाना चौराहे पर जाह्नवी स्वीट हाउस के नाम से मिठाई की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता कन्हैया लाल का निधन 2007 में हो गया था। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी की जांच से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है

कमला देवी

कमला देवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed