{"_id":"6a4153bab7749a6085026bc9","slug":"electricity-crisis-worsens-due-to-rain-two-lakh-people-troubled-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-159503-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बारिश से बढ़ा बिजली संकट, दो लाख लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बारिश से बढ़ा बिजली संकट, दो लाख लोग हुए परेशान
विज्ञापन
अकबरपुर में बिजली फाल्ट को ठीक करता बिजलीकर्मी। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। रविवार सुबह हुई बारिश और हवा से जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। बिजली लाइनों पर पेड़ों की डालियां गिरने, तार टूटने और जंपर कटने से जिले के कई उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति घंटों ठप रही। इसका असर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दिखाई दिया। साउथ वेस्ट, भीटी, महरुआ और कोटवा महमदपुर बिजलीघरों से जुड़े करीब दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी के बीच घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
सबसे अधिक असर साउथ वेस्ट बिजलीघर क्षेत्र में पड़ा, जहां तिवारीपुर के पास बिजली का तार टूटने से अशोक विहार समेत 50 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उधर, भीटी बिजलीघर से जुड़े कई गांवों में भी पेड़ों की डालियां तारों पर गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। दोनों क्षेत्रों में दोपहर करीब 12 बजे के बाद ही बिजली बहाल हो सकी।
कोटवा महमदपुर बिजलीघर से जुड़े लगभग 70 गांवों में भी सुबह छह बजे से बिजली गुल रही। तारों पर गिरी टहनियों को हटाने और मरम्मत कार्य के बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के उपरांत सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। महरुआ बिजलीघर से संचालित पतौना, वेस्ट समेत अन्य फीडरों से जुड़े सरगपुर, हुसैनपुर हीड, आनंद नगर, बरामदपुर जरिया, किशनीपुर, सारखने, आदमपुर, जमालपुर, खजूरी, बरामदपुर लोहारा, नेनुआ, रामचौरी, दादूपुर, जयसिंहपुर और दुर्गापुर सहित करीब 70 गांव भी बिजली संकट से प्रभावित रहे।
विज्ञापन
उधर, शनिवार देर रात आदमपुर महादेव ताल के पास जंपर कटने से पतौना बिजलीघर की आपूर्ति बंद हो गई। उपभोक्ताओं की लगातार शिकायतों के बावजूद फाॅल्ट दूर करने में कई घंटे लग गए और सुबह 10 बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। शहर के पुलिस लाइन के पीछे स्थित सुल्तानपुर मोहल्ले में भी रविवार तड़के दो बजे जंपर कटने से बिजली चली गई। सुबह आठ बजे जंपर तो ठीक कर दिया गया लेकिन इसके बाद 25 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जिससे करीब 30 घरों में शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
ओवरलोड से बंद होते रहे बिजली घर
शनिवार रात साउथ वेस्ट बिजली आपूर्ति ओवरलोड के कारण 7:50 बजे गुल हो गई और करीब नौ बजे बहाल हुई। इसके बाद रात नौ बजे कुर्की बिजली घर भी ओवरलोड होकर ट्रिप हो गया, जिसे रात 10 बजे चालू किया जा सका। इसी तरह, रात 10 बजे सदरपुर बिजली घर भी ओवरलोडिंग के कारण बंद हो गया, जिसे एक घंटे बाद चालू किया गया। रविवार को भी यह समस्या जारी रही। दोपहर सवा 12 बजे कुर्की बिजली घर एक बार फिर ओवरलोड के कारण बंद हो गया। इसके बाद दोपहर एक बजे साउथ वेस्ट बिजली घर भी बैठ गया। दोपहर दो बजे ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई।
ज्यादातर इलाकों में बहाल हुई आपूर्ति
बारिश और तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां तारों पर गिरने तथा तकनीकी फाॅल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। सभी प्रमुख फाॅल्ट ठीक कर अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। वहीं, सुल्तानपुर मोहल्ले में खराब ट्रांसफाॅर्मर बदलने की कार्रवाई की जा रही है। - प्रेमचंद, अधिशासी अभियंता