{"_id":"6a41550c741a10fb5c073d9c","slug":"humidity-increased-after-the-rain-the-heat-made-everyone-uncomfortable-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-159471-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, तपिश ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, तपिश ने किया बेहाल
विज्ञापन
शनिवार को दिन भर बादलों की होती रही आवाजाही। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। रविवार सुबह हल्की बारिश और हवा चलने से कुछ देर के लिए मौसम सुहाना हो गया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ तपिश का सिलसिला फिर शुरू हो गया। बारिश के बाद धूप निकली तो उमस और बढ़ गई, जिससे पूरा दिन लोग बेहाल रहे।
शनिवार रात को मौसम विभाग की ओर से बारिश और बिजली गरजने की चेतावनी दी गई थी। रविवार सुबह की शुरुआत आसमान में बादल छाने और ठंडी हवा चलने के साथ हुई। सुबह करीब 05:30 बजे अकबरपुर शहर में धीमी बारिश शुरू हुई और करीब एक घंटे तक सिलसिला जारी रहा। आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश होने से कई दिनों की तपिश से राहत मिली।
इसके बाद सुबह करीब नौ बजे ही मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। शाम तक कई बार मौसम विभाग की चेतावनी के साथ बादल भी छाए लेकिन राहत के बजाय उमस से परेशान कर दिया। उमस के कारण रविवार को छुट्टी के दिन भी सड़कों से लेकर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि बारिश के आसार बन गए हैं। सोमवार से लेकर सप्ताह के अंत तक बारिश रोज होने की संभावना है।
विज्ञापन
इमरजेंसी में बढ़े रोगी
जून के आखिरी दिनों में पड़ रही गर्मी से लोग बीमार भी खूब हो रहे हैं। इस भीषण गर्मी में पेट दर्द, उल्टी दस्त और डायरिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को अवकाश होने के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई। दोपहर दो बजे तक लगभग 29 मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती किया गया, इनमें छह मरीज पेट की समस्या से परेशान रहे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने सभी मरीजों को भर्ती कर उपचार किया।