{"_id":"6a41543fc9ddbeffbb04a107","slug":"grand-welcome-for-former-chief-minister-akhilesh-yadav-on-purvanchal-expressway-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-159501-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भव्य स्वागत
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 182 पर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का स्वागत करते कार्यक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का शनिवार शाम पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अंबेडकरनगर जनपद से गुजरने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत किया। आगामी 1 जुलाई को होने वाले उनके जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया और उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं।
सपा नेता सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि अखिलेश यादव आजमगढ़ में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जा रहे थे। इस दौरान भेलारा बाईपास के निकट बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 161 पर सपा नेता महेंद्र यादव के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
वहीं, जलालपुर तहसील क्षेत्र के भदोही मालीपुर निवासी दिव्यांग कार्यकर्ता जय मगन यादव को सड़क किनारे खड़ा देखकर अखिलेश यादव ने अपना काफिला रुकवाया। वह स्वयं वाहन से उतरकर उनसे मिले, उनका हालचाल जाना और उनका उत्साहवर्धन किया। (संवाद)