पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ram Achal dismissed the rumor about joining BSP

Ambedkar Nagar News: बसपा में शामिल होने की अफवाह को राम अचल ने किया खारिज

Sun, 28 Jun 2026 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Ram Achal dismissed the rumor about joining BSP
विधायक राम अचल राजभर। स्रोत: सोशल मीडिया
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में दलबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच अकबरपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री राम अचल राजभर के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल होने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। अफवाह फैलते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
विज्ञापन

हालांकि, विधायक राम अचल राजभर ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस दावे का स्पष्ट खंडन करते हुए इसे पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने और जनता के बीच भ्रम फैलाने के उद्देश्य से झूठी खबरें फैला रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक ने अपनी पोस्ट में कहा कि उनके समाजवादी पार्टी छोड़ने या किसी अन्य दल में शामिल होने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम अचल ने प्रशासन से भी मांग की कि सोशल मीडिया पर फर्जी और भ्रामक खबरें फैलाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की अफवाहों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed