{"_id":"6a70cd1b12d8d720b8045508","slug":"farmer-dies-after-tree-branch-falls-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-162089-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पेड़ की डाल गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पेड़ की डाल गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन
संदीप गौड़ (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर क्षेत्र के गयासपुर ग्रामसभा के मजरा समसुद्दीनपुर में सोमवार सुबह यूकेलिप्टस के पेड़ की कटाई के दौरान डाल गिरने से किसान संदीप गौड़ (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार संदीप गौड़ अपने खेत में धान की निराई करने गए थे। थक जाने पर कुछ दूरी पर आम के पेड़ के नीचे बैठकर आराम करने लगे। इसी दौरान कटा हुआ यूकेलिप्टस का पेड़ आम की मोटी डाल में फंस गया। तेज दबाव के कारण डाल अचानक टूटकर सीधे संदीप के सिर पर आ गिरी। गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। संदीप के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह चार बहनों के इकलौते भाई थे। पत्नी जयललिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुत्र आकाश (16) राम अवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन में कक्षा 10 का छात्र है। पुत्री अंशिका (14) राजकीय इंटर कॉलेज सुलेमपुर में कक्षा-9 में पढ़ती है। पिता का साया छिनने से दोनों गहरे सदमें में हैं। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट और प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।